फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के विरोध में जल निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
जल निगम के परियोजना प्रबंधक कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मृतक आश्रितों की नियुक्ति रोकने, वेतन कटौती करने तथा शासन के आदेश के विपरीत आदेश जारी करने से नाराज जल निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को मुख्यमंत्री केे नाम का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक कार्यालय परिसर में मंगलवार को कर्मचारियों ने नारेबाजी की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन ने उक्त काले कानूनों को वापस नहीं लिया या निरस्त नहीं किया तो लखनऊ स्थित मुख्यालय पर 21 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष मजहर अब्बास और उपाध्यक्ष संजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि जल निगम के उच्चाधिकारी प्रदेश सरकार की छवि खराब करने के लिए जानबूझकर कर्मचारियों को आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं । जल निगमकर्मियों को चार माह से वेतन पेंशन तक नहीं मिला है, जिस कारण इनके परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। अब मई माह के वेतन से 25 प्रतिशत कटौती करने की कोशिश भी कर्मचारी विरोधी मानसिकता का परिचायक है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। धरने में सुरेंद्र शर्मा, यासीन, विकास, बिजेंद्र सिंह, ओमपाल सैनी, अरविंद चौधरी, जयकिशन शर्मा, कंवरपाल, रामकिशन, सत्तार, शिवकुमार, इशरत अली, मांगेराम, बालेश्वर, विनोद शर्मा, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें