फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुचारू आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर पर लगे वाटर कूलर

विज्ञापन
जैन बाग स्थित बिजली घर में ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर। स्त्रोतः विभाग।
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी के सितम से हर कोई परेशान है। आमजन वाटर कूलर और एसी का सहारा लेकर गर्मी को मात दे रहे हैं। अब अनवरत और आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए विद्युत निगम ने उपकेंद्रों पर बिजली उपकरणों को ठंडा करने के लिए वाटर कूलर लगाए हैं। निगम ने जैन बाग स्थित फीडर पर वॉटर कूलर लगाए हैं।
विज्ञापन




गर्मी से सबका हाल बेहाल है। विद्युत निगम अनवरत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयासरत है। ओवरलोड होने के चलते ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। ऐसे में लोगों को बार-बार लगने वाले कट से जूझना पड़ रहा है। ओवरलोडिंग की समस्या से शहर के कई बिजलीघर जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से फाल्ट व ट्रिपिंग बढ़ गई है। बिजलीघरों में लगे बड़े ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं।
विद्युत निगम में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी रोजाना 50 से अधिक शिकायतें आ रही है। विभाग की टीम लगातार इन शिकायतों को दूर करने में लगी है। जिलेभर में सात लाख से अधिक निजी और व्यवसायिक उपभोक्ता है। सामान्य दिनों में जिले में बिजली की मांग 780 मेगावॉट तक रहती है, लेकिन गर्मी के दिनों में यह बढ़कर 800 मेगावॉट से ऊपर तक चली जाती है। उपभोक्ताओं को बिजली कट से राहत दिलाने व फॉल्ट से रोकने के लिए बड़े ट्रांसफार्मर पर कूलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- वर्जन
गर्मी में उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उपकरणों को ठंडा रखने के लिए जहां भी जरूरत है वहां पर बड़े कूलर लगाए जा रहे हैं। - राम सुरेश, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें