सहारनपुर। जम्मूतवी में भूस्खलन और रेलवे ट्रैक पर पानी आने से मंगलवार को ट्रेनों का संचालन ठप रहा। रेलवे ने हेमकुंड और बेगमपुरा एक्सप्रेस को निरस्त करना पड़ा।
इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहाड़ों पर लगातार बारिश के चलते जम्मूतवी में चक्की नदी उफान पर है। नदी का पानी रेलवे ट्रैक तक आ गया। साथ ही भूस्खलन से भी रेलवे ट्रैक बंद हो गया। रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करने और बीच रास्ते से चलाने का निर्णय लिया। मंगलवार को ट्रेन नंबर 14610-09 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-ऋषिकेश हेमकुंड एक्सप्रेस निरस्त रही। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस का भी संचालन नहीं हुआ। 22317 सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस को बीच में रोका गया। संवाद