फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकुंभरी की छत से गिरकर चौकीदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर/पुवांरका। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के चौकीदार कुलदीप की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली देहात के गांव पुवांरका निवासी कुलदीप (55) मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में चौकीदार था। वह मंगलवार रात विश्वविद्यालय की चौथी मंजिल पर किसी काम से गया था, जहां पर पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कुलदीप ने खुद ही अपने मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पुवांरका स्थित सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को उपचार के दौरान चौकीदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में कार सवार घायल
सरसावा। कार और पिकअप की टक्कर में कार चालक घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
बुधवार शाम साढ़े सात बजे अंबाला रोड़ पर ग्राम सरसोहेड़ी के समीप कार तथा पिकअप की टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल कार चालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा भिजवाया। सरसावा थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया की कार में सवार राहुल श्रीवास्तव 40 वर्ष पुत्र गोपाल प्रसाद निवासी यमुनानगर घायल हुआ है। वह सहारनपुर के किसी कार शोरूम में नौकरी करता है। उसे मेडिकल कॉलेज पिलखनी रेफर किया गया है। हादसे के उपरांत दूसरा चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें