फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खट्टी दही से धोएं सिर, नहीं होगा डैंड्रफ : डॉ. भाम्बे

Sun, 12 Apr 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अक्सर लोगों में भ्रांतियां रहती हैं कि होम्योपैथिक दवाएं धीरे-धीरे काम करती हैं, जबकि सत्य यह है कि ये दवाएं दीर्घ कालिक पुरानी/क्रॉनिक बीमारियों जैसे पथरी, रसौली में प्रकृति के कारण थोड़ा समय लेती है।
विज्ञापन

हालांकि उल्टी, दस्त, बुखार आदि में तुरंत लाभ देती है। यह बातें शनिवार को अमर उजाला के हेलो डॉक्टर में एसबीडी जिला अस्पताल के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. मनीष भाम्बे ने पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए कही।
उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी के सिर में डैंड्रप की शिकायत रहती है तो उसके लिए सबसे आसान तरीका खट्टी दही से सिर धो लें। डैंड्रफ की शिकायत नहीं रहेगी।
विज्ञापन

पाठकों के सवाल डॉक्टर के जवाब

सवाल : 10 साल से नजला रहता है और गले में गिरता है। (सामेंद्र, शिव विहार)

जवाब : होम्योपैथी में स्टिकटा पल्मोनारिया दवा है। इसकी पांच-पांच बूंद सुबह-शाम लें। इसके अलावा तौलिया लगाकर भांप भी लें। दही, छाछ आदि खट्टी चीजों का सेवन न करें।

सवाल : 20 साल से एसिडिटी की समस्या है। दवा खाने से राहत मिलती है। (वेद प्रकाश, नकुड़)
जवाब : लाल-हरी मिर्च का सेवन बंद कर दें। फल, हरे पत्तेदार सब्जियां खाएं। रोबिनिया दवा लें। इसकी पांच-पांच बूंद पांच दिन तक लें। इसके बाद बंद करें। यह दवा एसिडिटी में बेहद उपयोगी है।

सवाल : सिर में काफी समय से डैंड्रप हो रहा है। (गुलबहार, देवला)
जवाब : इसमें सबसे अच्छा और आसान तरीका है। खट्टी दही से सिर को धोएं।

सवाल : पैर के तलवों में दर्द रहता है। बैठने पर दुखता है। (इसम सिंह, रामखेड़ी)
जवाब : यह समस्या शुगर बढ़ने की वजह से है। होम्योपैथी की दवा साईजी जीएम की 15-15 बूंदें खाना खाने के आधे घंटे पहले सुबह-शाम लें। दर्द नहीं रहेगा।

सवाल : कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है। दाहिने पैर के तलवे में दर्द रहता है। (सुशील कुमार, जगहैता गुर्जर)

जवाब : चिकनाईयुक्त चीजों का सेवन छोड़ दें। सुबह-शाम व्यायाम जरूर करें। इसके साथ ही गुटेरिया गौमेरी की 15-15 बूंदें आधा कप पानी में डालकर लें। तलवे के दर्द के लिए जिला अस्पताल में आकर दिखाना पड़ेगा।

सवाल : सिर और आंखों में रहता है। इसका होम्योपैथी इलाज है। (सरोज शर्मा, आवास विकास)

जवाब : बिल्कुल है। होम्योपैथी में ब्रायोनिया दवा है। इसकी पांच-पांच बूंद दिन में तीन बार ताजे पानी से लेनी है। यह सिरदर्द, जोड़ों में दर्द सहित कई बीमारियों में उपयोगी है।
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 24 साल है और बाल काफी टूट रहे हैं। (सत्यवाण, रामखेड़ी)
जवाब : होम्योपैथी में सैनिक कूला नाम की दवा है। इसकी पांच-पांच बूंद दिन में तीन बार लेनी है। इससे काफी हद तक बाल झड़ने बंद हो जाएंगे।

सवाल : मेरी उम्र 43 साल है। खाली पेट भी शुगर बढ़ी रहती है। होम्योपैथी में क्या इलाज करें। (ललित कुमार, पैरामाउंट)

जवाब : इसमें सबसे जरूरी यह है कि मीठा खाना बंद कर दें। इसके अलावा सुबह-शाम व्यायाम करें। कम से कम एक किलोमीटर तक टहलें। इसके बाद दोबारा जांच कराएं।

सवाल : मौसम बदलने पर एलर्जी की समस्या होने लगती है। (अंजली शर्मा, माधोनगर)
जवाब : रोजाना एक आंवला खाना है। इसके अलावा होम्योपैथी दवा पल्सेटिला 200 की पांच-पांच बूंद खाना खाने के आधे घंटे पहले लेनी है। आराम मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें