फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग को आईटीआई परिसर में तैयार होंगे योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। कोरोना से मजबूती से निपटने के लिए योद्धा तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह योद्धा किसी मेडिकल कॉलेज में नहीं, बल्कि आईटीआई यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में तैयार होंगे। जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोई भी दसवीं और 12 वीं पढ़ा युवा इसके लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल सुधार योजना के तहत जनपद स्तर पर हेल्थकेयर सेक्टर ट्रेनिंग फोर कोविड-19 के तहत छह विषयों में एक जून से 30 दिनों का सैद्घांतिक प्रशिक्षण देने की तैयारी है। हालांकि जनपद में पांच विषयों में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कौशल सुधार योजना के जिला समन्वयक वीपी सिंह ने बताया कि आईटीआई में एक जून से 30 दिन का सैद्धांतिक प्रशिक्षण होने के बाद चिकित्सा विभाग 60 दिन यानी दो माह का ऑनजॉब प्रशिक्षण जिले की पीएचसी, सीएचसी और अन्य सरकारी अस्पतालों में देगा। 60 दिन के प्रशिक्षण के बाद युवा पूरी तरह अस्पतालों में काम करने के लिए तैयार हो जाएंगे, जिन्हें सरकार मानदेय के साथ अस्पतालों में तैनाती देगी। ऐसे में इच्छुक युवाओं को आवेदन के लिए आगेे आना चाहिए।
30 मई तक करें आवेदन
प्रशिक्षण का हिस्सा बनने के लिए 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ई-मेल आईडी saharanpurdpmu2013@gmail.com पर भेज सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के आईटीआई दिल्ली रोड परिसर स्थित कार्यालय में पहुंचकर भी जमा करा सकते हैं। यदि किसी को अधिक जानकारी चाहिए तो वह 7991200238 पर संपर्क कर सकता है। इन विषयों में होगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

- इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन
- बेसिक जनरल ड्यूटी सामान्य
- जीडीए एडवांस क्रिटिकल केयर
- होम हेल्थ एड
- मेडिकल इक्यूपमेंट टेक्नीशियन
- पेथोलॉजी टेक्नीशियन
आवेदक के लिए योग्यता
आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। साथ ही वह विज्ञान वर्ग या अन्य किसी वर्ग में दसवीं, 12 वीं उत्तीर्ण हो। दसवीं के साथ आईटीआई तथा तीन से पांच साल का अनुभव वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब आईटीआई परिसर में स्वास्थ्य कर्मी तैयार होंगे। हालांकि यह प्रशिक्षण आईटीआई के शिक्षक नहीं देंगे। इसके लिए मेडिकल क्षेत्र के लोग, जिनमें डॉक्टर शामिल होंगी वही प्रशिक्षक रहेंगे। इच्छुक युवा 30 मई तक आवेेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तुरंत नौकरी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

- वीपी सिंह, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री कौशल सुधार योजना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें