फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दारुल उलूम में जल चढ़ाने का एलान, 11 अगस्त को पहुंचने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
-हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने जारी किया वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने 11 अगस्त को देवबंद स्थित दारुल उलूम में गंगाजल चढ़ाने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह घोषणा की।
शर्मा ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी हरिद्वार से गंगाजल लेकर आएंगे। वे दारुल उलूम पहुंचेंगे। ललित शर्मा ने वीडियो में कहा कि उन्होंने पूर्व में सहारनपुर प्रशासन से दारुल उलूम परिसर में शिवालय होने का दावा किया था। इसकी जांच की मांग की गई थी। हालांकि कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते अब संगठन ने स्वयं दारुल उलूम पहुंचकर जल चढ़ाने का निर्णय लिया है। शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर उनकी लड़ाई अंतिम क्षण तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती
सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो के बाद 11 अगस्त को देवबंद में पुलिस-प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। दारुल उलूम शहर का प्रमुख धार्मिक एवं शैक्षिक संस्थान है। ऐसे में किसी संगठन के परिसर में पहुंचने के एलान को लेकर प्रशासन की निगाहें अब प्रस्तावित कार्यक्रम पर टिकी हैं।

वर्जन
पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है, यदि कोई माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी देवबंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें