इस दौरान लाखों रुपये की कीमती दवाओं का स्टॉक मिला। मौके पर गोदाम स्वामी से लाइसेंस की जानकारी ली गई। इस पर वह लाइसेंस नहीं दिखा पाए। यानी गोदाम से बिना लाइसेंस के ही दवाओं की बिक्री की जा रही थी।
इस पर सहायक आयुक्त औषधि दीपक शर्मा ने टीम से पांच दवाओं के सैंपल कराए। इनमें दर्द निवारक, एंटीबायोटिक दवा और इंजेक्शन शामिल हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
सूचना मिली थी कि खान मार्केट में गोदाम बिना लाइसेंस के चल रहा है। गोदाम ओमप्रकाश पुत्र अर्जुन दास निवासी केशव नगर का है। गोदाम से 8.50 लाख रुपये की दवा सीज की गई, जबकि पांच दवाओं के सैंपल जांच के लिए लिए गए। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दीपक शर्मा, सहायक आयुक्त, औषधि