सहारनपुर। भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, अभी गाइडलाइन नहीं आई है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है।
महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में एचएमपीवी के कई मामले सामने आए है। नए वायरस की दस्तक से स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज समेत सीएचसी पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को चेक किया जा रहा है। पिछले दिनों विभाग ने मॉकडि्रल कर ऑक्सीजन प्लांट को परखा था, ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा अस्पतालों में वेंटिलेटरों को भी दुरुस्त किया जा रहा। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक गाइडलाइन नहीं आई है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। संवाद