सहारनपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने के लिए जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता जुगत में हैं। वे पार्टी के आला पदाधिकारियों के संपर्क में हैं।
जनपद की कुल सात विधानसभा सीटों में नगर विधानसभा सीट ही ऐसी है जिस पर पिछले तीन विधानसभा चुनाव से भाजपा प्रत्याशी ही जीतता रहा है। मोदी लहर में नगर सीट के साथ ही बाकी छह सीटों पर भी इस बार टिकट पाने के लिए घमासान होने की उम्मीद है।
विधानसभा सीटों पर दावेदार
बेहट : महावीर राणा, आदित्य राणा, साहब सिंह पुंडीर, सोनेंद्र राणा।
नकुड़ : धर्म सिंह सैनी, जसवंत सैनी, मनोज चौधरी, अशोक पंवार एडवोकेट, अरुण चौधरी, नक्षत्र पंवार, राजपाल फंदपुरी और धनीराम सैनी।
देवबंद : सुरेश राणा, शशिबाला पुंडीर, राहुल लखनपाल, कुंवर ब्रिजेश सिंह, रामपाल पुंडीर, मानवीर पुंडीर, रणदीप पुंडीर, मनीश त्यागी, देवव्रत त्यागी, बिजेंद्र पुंडीर और सुखबीर पुंडीर।
सहारनपुर देहात : विजेंद्र कश्यप, रणधीर चौहान, ठाकुर जसवंत सिंह, अनुज त्यागी, वीरेंद्र पुंडीर और जसवंत सैनी।
सहारनपुर नगर : राजीव गुंबर, हेमंत अरोड़ा, अमित गगनेजा, दिनेश सेठी और केएल अरोड़ा।
रामपुर मनिहारान : विनोद तेजयान, डा. मामचंद लांबा, प्रमोद धनगर, राकेश गांगुली, महिपाल वाल्मीकि और प्रमोद तेजयान।
गंगोह : प्रदीप चौधरी, नक्षत्रपाल चौधरी, मनोज चौधरी, अजीत राणा और मोहित बेनीवाल।