फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भात नौत कर लौट रहे लोगों के टाटा मैजिक और कैंटर की टक्कर, एक की मौत, 18 घायल

Sat, 15 Oct 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  नानौता में शादी के लिए भात नौतकर लौट रहे लोगों के टाटा मैजिक (छोटा हाथी) और यूनिटेक कंपनी के कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में टाटा मैजिक में सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं, बच्चों और युवक सहित 18 लोग घायल हो गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़ कर भाग गया।

थाना नागल क्षेत्र के ग्राम बचीटी निवासी दलित रमेश की पुत्री शालू की शादी 12 नवंबर को होनी है। इस कारण रमेश शादी से पहले महिलाओं और बच्चों सहित करीब 22 परिजनों के साथ टाटा मैजिक में सवार होकर बृहस्पतिवार को जिला शामली क्षेत्र के ग्राम सिलावर निवासी अपने साले महक
विज्ञापन


सिंह के यहां भात नौतने गए थे। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह करीब 5:45 बजे सभी लौट रहे थे। जैसे ही उनका मैजिक नानौता क्षेत्र के जंधेडी पुलिस चेकपोस्ट व ग्राम चौरा के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे यूनिटेक कंपनी के टाटा 407 केेंटर की जबरदस्त टक्कर हो गई।

मैजिक में सवार महिलाओं व बच्चों में चीख पुकार मच गई। टाटा मैजिक में सवार 45 वर्षीय रमेश पुत्र पाल्ला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मैजिक चालक अनुज पुत्र धर्मवीर सहित मैजिक में सवार रचना पत्नी सुखपाल, कल्लू पुत्र फूल सिंह, दिव्या पुत्री सुखपाल, रितिक पुत्र राकेश, कुन्ता पत्नी

रामपाल, धर्मवीरी पुत्नी राकेश, रामकुमार पुत्र नगीना, नीलम पत्नी राकेश, सोनिया पत्नी बबलू, दीपा पुत्री इसम सिंह, विमल पुत्र बोबी, मित्ला पत्नी रविन्द्र, प्रवेश पत्नी मुकेश, आशु, अनिता रानी, हिमांशु आदि गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन्हें पुलिस की सहायता से सीएचसी नानौता भर्ती कराया गया। इनमें से 14  घायलों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। उधर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, जबकि कंपनी के कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मृतक रमेश के भाई अमरेश पुत्र पाल्ला की तहरीर पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें