फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया

Tue, 26 Jan 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनमंच सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीआईजी डा. एके राघव, एसएसपी आरपीएस यादव, एडीएमई ओपी वर्मा, एडीएमएफ सैय्यद निजामुद्दीन और कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन


 मंडलायुक्त ने जनमंच में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। सुरेंद्र चौहान ने दोस्ती जब किसी से की जाएं दुश्मनों की भी राय ली जाए.... गीत सुनाकर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। वैष्णवी नृत्यालय द्वारा नई दिल्ली में बच्चों द्वारा निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने पर कलाकारों को सम्मानित किया गया।

मतदाता पंजीकरण के कार्य में सबसे अधिक पंजीकरण के फलस्वरूप रमेशचंद्र, अमित सैनी, पंकज गुप्ता, अनिल कुमार, अरुण प्रकाश, मनोज कुमार, किरत पाल सिंह, विनोद शर्मा, रुपेश कुमार और शहजाद को घड़ी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त केएलजी पब्लिक स्कूल, पाईनवुड स्कूल, महात्मा गांधी मेमोरियल स्कूल, महाराज सिंह कालेज, सरस्वती विहार, एप्पल ग्रोव स्कूल, सेट मैरी एकेडमी तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक करने के कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, एसडीएम रामविलास यादव, शीतल प्रसाद गुप्ता, तहसीलदार सुरेश कुमार, शीतल टंडन, सुधीर जोशी, राजेश जैन, रश्मि टैरेंस, ओसविन टेरेन्स, आरती सेठ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश शर्मा ने किया। उधर, मतदाता जागरूकता दिवस पर डीआईजी कार्यालय में भी डीआईजी अशोक कुमार राघव ने सभी को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।

सभासद नहीं दिखे जागरूक
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर नागरिक सुरक्षा कोर कार्यालय पर वार्डनों, स्कूलों में बच्चों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके लिए उन्हें शपथ दिलाई गई। हालांकि मतदाताओं के सहारे नगर पालिका पहुंचकर राजनीतिक उठापटक में व्यस्त रहने वाले सभासदों में मतदाता दिवस को लेकर उदासीनता रही।

शपथ ग्रहण के मौके पर नगर पालिका कार्यालय में 30 में अध्यक्ष सहित मात्र 12 सभासद ही मौजूद रहे। दाता दिवस के मौके पालिका सभागार में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मात्र 11 सभासद पहुंचे। निर्धारित दो बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में काफी देर तक सभासदों का इंतजार किया गया। लेकिन, काफी समय गुजर जाने के बाद भी मात्र 11 सभासद ही पालिका सभागार पहुंच पाए।

पालिकाकर्मियों के साथ पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि और सभासद वजीर मलिक ने लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुपालन करने तथा मतदाता के अधिकारों की रक्षा करने की शपथ ली। इस मौके पर प्रमोद पंवार, संजय शर्मा, इरशाद सलमानी, राव सलीम, उमा देवी, राजबाला सभासद मौजूद रहे। इसके अलावा नागरिक सुरक्षा कोर कार्यालय पर भी चीफ वार्डन अवतार सिंह ने सभी वार्डनों के साथ शपथ ली। स्कूलों में बच्चों को मतदाता दिवस के विषय में जानकारी देते हुए शपथ ग्रहण कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें