फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार प्रत्याशियों ने ठोकी दावेदारी

Tue, 26 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद विधानसभा सीट पर 13 फरवरी को होने वाले उपचुुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। सोमवार को सपा प्रत्याशी पत्नी मीना सिंह और भाजपा के रामपाल पुंडीर समेत कुल चार लोगों ने नामांकन किया। नामांकन की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।
विज्ञापन


सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में एसडीएम देवबंद भानू प्रताप यादव के समक्ष प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। पहला नामांकन सपा की घोषित प्रत्याशी तथा पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा की पत्नी मीना सिंह ने किया। उन्हें नामांकन कराने कैबिनेट मंत्री साहब सिंह पुंडीर, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान एमएलसी वीरेंद्र गुर्जर, पार्टी जिलाध्यक्ष राजसिंह माजरा, सरफराज, लघु उद्योग विकास निगम के चेयरमैन हुलासरास सिंघल, अरुण राणा, कार्तिकेय राणा, अभय चौधरी आदि मौजूद थे।

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रामपाल पुंडीर ने भी नामांकन किया। बहुजन मुक्ति मोर्चा की ओर से मोहम्मद शराफत को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सबसे बाद में किरण आरसी जाटव ने अपना पर्चा दाखिल किया। इस प्रकार सोमवार को कुल चार लोगों ने दावेदारी ठोकी। 27 जनवरी को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान रही अव्यवस्था  ः पहला नामांकन सपा की मीना सिंह का रहा। नियमानुसार नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत पांच लोग एंट्री कर सकते थे, मगर उनके साथ कैबिनेट मंत्री और पूर्व मंत्री समेत करीब 15 लोग अंदर पहुंच गए। इसके बाद एसडीएम भानू प्रताप यादव को पांच से अतिरिक्त लोगों को बाहर भेजने के लिए कई बार कहना पड़ा। अंत में केवल ही पांच लोग अंदर रहे और अन्य सब बाहर निकल आए।

उपचुनाव के बहिष्कार का निर्णय
इंदरपुर के लोगों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए श्मशान घाट के लिए जमीन नहीं मिलने पर उपचुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारी इंदरपुर निवासी शिवकुमार, शिरचरण, श्रवण, रजनीश कुमार, राकेश, सरेंद्र आदि ने कहा कि वह भूमिहीन लोग हैं।

गांव के दक्षिण दिशा में कोहला जोहड़ के किनारे लंबे समय से उनके श्मशान चले आ रहे हैं, जहां पर वह अंतिम संस्कार करते हैं। आरोप है कि भूमाफिया ने गांव के श्मशान घाट को नष्ट कर दिया है। इसलिए सोमवार को गांव में हुई पंचायत में उपचुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शनकारियों में पंकज कुमार, विजेंद्र, चमनलाल, जोगेंद्र, योगेश कुमार, प्रदीप, सुभाष, राकेश, प्रमोद, सुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें