फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव - मतदाता सूची पुनरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। फिलहाल पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है, जिसमें छह से 12 दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) संबंधित मतदान केंद्रों पर रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची को लेकर प्राप्त दावे और आपत्तियां का भी निस्तारण होगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान के लिए 15 सितंबर को आदेश जारी हुआ था, जिसके बाद एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक डोर टू डोर अभियान चला। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और नाम हटवाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन लिए गए थे। यह डाटा त्रिस्तरीय पंचायत कार्यालय में फीड कराया जा रहा है। इसके बाद अनन्तिम सूची प्रकाशन का कार्य होगा, जबकि दिसंबर के अंत में अंतिम सूची प्रका शन होने की उम्मीद जताई जा रही है। पंचायत स्तर पर सहारनपुर जिले में 2015 के चुनाव के दौरान 17.75 लाख मतदाता थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें