फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब करें मतदान...चलो बनाए नया कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार वोट डालेंगे 37491 युवा
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार वोटिंग कर इतिहास बनाने का मौका है। इस बार लोकतंत्र के इस महापर्व में करीब साढ़े 37 हजार युवा वोटर भी अपना विधायक चुनने के लिए पहली बार मतदान करेंगे। पहली बार मतदान को लेकर युवाओं में उत्साह है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार सातों विधानसभाओं में वोटरों की संख्या बढ़ कर 25 लाख 86 हजार 29 हो गई है। गत 2017 के चुनाव में जिले की सभी सातों विधानसभाओं में 23 लाख 57 हजार 591 मतदाता थे। इस बार 37 हजार 491 नए वोट युवाओं के बने है। पहली बार वोट डालने को लेकर युवाओं में उत्साह है। प्रशासन की ओर से मतदान के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरुक किया गया है। मतदान को लेकर जागरुकता के लिए डिजीटल प्लेटफार्म का भी सहारा लेकर डिजीटल गतिविधियां बढ़ाने पर जोर रहा। मतदान अधिक से अधिक हो इसके लिए प्रशासन की ओर से बूथों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें