फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उल्टी-दस्त का कहर, बच्ची की मौत

विज्ञापन
गांव खानपुर गुर्जर में उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चा - फोटो : शहर के रामलीला मैदान ​स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए ​आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गंगोह। गांव खानपुर गुर्जर में पिछले तीन-चार दिनों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उल्टी-दस्त की चपेट में आए हैं, जो विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। नाना के यहां रह रही आरजू (9) पुत्री अनिल निवासी नंदपुर थाना रामपुर मनिहारान की उपचार के दौरान सोमवार शाम मौत हो गई। ग्रामीणों का दावा है कि इस समय 100 से ज्यादा लोग बीमार है।
गांव की प्रेमो देवी, मुकद्दस, अरसलान, हरिबा, मुनाजरी, महक, जिकरा, आमिर, शमां, इरम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पिछले चार दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। कुछ मरीजों को गंभीर स्थिति में रेफर भी किया गया है, जिस बच्ची की मौत हुई है वह अपने नाना के यहां पर आई हुई थी और पिछले कई दिनों से बीमार थी। ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-7 के सदस्य एवं जल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तौसीफ चौधरी एडवोकेट ने इस संबंध में जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया था कि वर्ष 2020 में बनी पानी की टंकी की सुपुर्दगी 2021 में हुई थी, लेकिन अब तक उसकी सफाई नहीं हुई।
उनका कहना है कि गांव की पानी की टंकी की न तो कभी सफाई कराई गई और न ही पानी में क्लोरीन या फिटकरी जैसी दवाएं डाली जाती हैं। पेयजल पाइप लाइन भी कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इसी कारण गांव में पिछले कई दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। आरोप है कि इसी पानी को पीने से लोग बीमार हुए हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने बिना किसी वास्तविक जांच के ही रिपोर्ट लगा दी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पानी की टंकी की सफाई कराई जाए और पेयजल में नियमित रूप से दवाएं डलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि गांव में कुछ लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

गांव खानपुर गुर्जर में उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चा- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।

गांव खानपुर गुर्जर में उल्टी दस्त से पीड़ित बच्चा- फोटो : शहर के रामलीला मैदान स्थित सराफा शोरूम में करवा चौथ के लिए आभूषण की खरीदारी करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें