फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने ज्वलंत मसलों को उठाया

Sun, 31 Jan 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के समक्ष शहर के वर्तमान हालात बयां किए। साथ ही उनके समक्ष शहर के उद्योगों को बढ़ावा देने तथा विकास के संबंध में अनेक मांग भी रखी गईं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन शनिवार को आईआईए के कार्यालय में पहुंचे थे। चैप्टर चेयरमैन आरके धवन ने बताया कि जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थिति लगातार गिरती जा रही है।

इससे राज्य एवं केंद्र की अनेक औद्योगिक इकाइयां बंद हो चुकी हैं। बंद हो चुकी इकाइयों को पीपीपी योजना के तहत शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद, सहारनपुर को एनसीआर में शामिल कराने, स्मार्ट सिटी योजना के तहत दूसरे चरण में सहारनपुर को भी  शामिल कराने की मांग  की गई। काष्ठ कला को बढ़ावा देने समेत अनेक मांग भी रखी गई।
विज्ञापन


मंत्री के साथ सांसद राघव लखनपाल शर्मा और नगर विधायक राजीव गुंबर भी रहे। इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व्रीण सड़ाना, हरजीत सिंह, अशोक गांधी, एस कुमार, अनूप खन्ना, केएल अरोड़ा, कुलदीप धमीजा, प्रमोद सड़ाना, प्रियेश गर्ग, संदीप कपूर, अंशुल अग्रवाल, परमजीत सिंह, अमर गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें