फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे विवेक व संदीप

विज्ञापन
बॉडी बिल्ड़िग में जनपद का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने वाले बॉडी बिल्डर्स का सहारनपुर लौटने पर एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स फिजिक एंड बॉडी बिल्डर ने सम्मानित किया। एसोसिएशन ऑफ स्पोर्ट्स फिजिक एंड बॉडी बिल्डर सहारनपुर ने सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

महासचिव सुहेल राणा ने बताया कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के फेडरेशन कप में जनपद का नाम रोशन कर विवेक पंवार ने बॉडी बिल्डिंग में सिल्वर व संदीप यादव ने स्पोर्ट्स फिजिक ने गोल्ड मेडल हासिल किया। सोहेल राणा ने बताया कि संदीप व विवेक आगामी अप्रैल में दौर में होने वाले मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों एथलीट का इंदौर आने जाने का व्यय सोहेल राणा स्वयं करेंगे। कहा कि जनपद के खिलाड़ी लगातार बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। इस मौके पर मिस्टर इंडिया जावेद खान, एसोसिएशन के सुरेंद्र सिंह मठारू, मोहम्मद काशिफ सिद्दीकी, फरहान खान, योगेश पंवार, मनोज चौधरी, अब्दुल आदिल, मुरसलीन, राजा, राव बिलाल (मिस्टर इंडिया), गुफरान, नदीम अहमद, सुहेल सिद्दीकी, अजीम राजा, शावेज इम्तियाज, शाहजेब राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें