सहारनपुर में नगर निगम की ओर से बनवाई गई सड़कें बनते ही टूटने लगी हैं, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में नगर निगम के प्रति रोष है। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने आचार संहिता लगने से पहले नगर निगम के अफसरों को आचार संहिता लगने से पहले निर्माण कार्य शुरू करा देने को कहा था
जिससे कार्य लटके नहीं। नगर निगम ने शहर में अनेक जगहों पर सड़कों का निर्माण कराया, मगर दुख की बात यह है कि ज्यादातर सड़कें बनते ही टूटने लगी हैं। लोग नगर निगम के अफसरों और ठेकेदारों पर मिलीभगत कर सड़कों का पैसा हजम करने का आरोप लगा रहे हैं।
सड़कों के बनते ही टूटने का उदाहरण गांव रसूलपुर में डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने बनी सड़क, पुराना कलसिया रोड पर गांव बिशनुपर के पास बनी सड़क, गलीरा रोड पर बनी सड़क आदि हैं।
पुराना कलसिया रोड पर बनी सड़क की शिकायत की गई। डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने की सड़क वर्षों से बदहाल थी। लोग प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सड़क की वीडियो बनाकर भेजी।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डीएम को सड़क बनवाने के निर्देश दिए। सड़क बनी, लेकिन एक महीने में ही यह आधी टूट चुकी है। गलीरा रोड की सड़क भी बनते ही टूट चुकी है।