फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदा लगाने से पहले विशाल ने बनाया था वीडियो, हुआ वायरल

Sun, 12 Apr 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गृह क्लेश के चलते दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले मोरा निवासी विशाल (25) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें विशाल अपनी मौत के लिए भाभी, भाई के साले और बड़गांव थाने पर तैनात दो दरोगा को जिम्मेदार ठहरा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मृतक की मां ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

बता दें, कि गत आठ अप्रैल को विशाल का शव गांव हसनपुर लोटनी के समीप दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर रस्सी के सहारे लटका मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। उस वक्त यह पता चला था कि मरने से चार दिन पहले विशाल और उसकी भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसमें भाभी चोटिल हो गई थी। भाभी ने विशाल के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। इसके बाद विशाल ने आत्महत्या कर ली थी।
मृतक ने जान देने से पहले एक वीडियो बनाया था जो अब किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें विशाल कह रहा है कि उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। इस वजह से आत्महत्या कर रहा है। मरने से पहले वीडियो में बताया गया कि मौत के जिम्मेदार उसकी भाभी, भाभी का भाई, बहन, बहनोई तथा बड़गांव थाने पर तैनात दो दरोगा हैं। इन सबने उसका उत्पीड़न किया है। उसने सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मृतक की विधवा मां सुदेश देवी ने शनिवार को ग्रामीणों को साथ थाने पहुंचकर सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिक दर्ज करने की मांग की है। जांच अधिकारी अमित नागर ने बताया कि वीडियो की जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें