फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, महिला सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय नागल थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर कला में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्ष के एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस में दी तहरीर में एक पक्ष के ग्रामीण ने दूसरे पक्ष के एक युवक पर अपने परिवार की एक लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया और बताया कि जब वे अपने परिजनों के साथ युवक के घर मामले की शिकायत लेकर पहुंचे तो उसके परिजनों ने उन पर हमला कर दिया। इसमें उनके पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष ने बताया कि सुबह सात बजे उनका लड़का घर से बाहर जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे घेरा और मारपीट करने लगे। जब वह बचाने गए तो उन्हें भी पीटा। इसमें उनके पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें