फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया हाईवे चौड़ीकरण का काम, सजरे पर माने

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में एसडीएम से नोक झोंक करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का चौड़ीकरण शुरू होते ही जंधेड़ा के ग्रामीणों ने गांव में काम रुकवा दिया। उनका आरोप था कि सजरे के हिसाब से ज्यादा जमीन ली जा रही है। उसके बाद एसडीएम और सीओ पुलिस तथा पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने लेखपाल से सजरे से आधार पर निशानदेही करा ग्रामीणों की सहमति बनाते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

गांव जंधेड़ा के बीच में हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू करने के लिए मंगलवार की सुबह जैसे ही टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि सजरे के हिसाब से उनकी ज्यादा जमीन ली जा रही है जिसे वह किसी भी सूरत में नहीं देंगे। सूचना के बाद एसडीएम संजीव कुमार, सीओ अरविंद पांडेय, थाना प्रभारी जसबीर सिंह भारी पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया परंतु वे अपनी जिद पर अड़े रहे। इसके बाद संबंधित लेखपाल को मौके पर बुलाया गया। उसने सजरे के हिसाब से सड़क के मध्य से आठ गट्ठे पर निशान लगाया। एसडीएम ने कहा कि इससे ज्यादा जमीन नहीं ली जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना था कि हाईवे निर्माण अथारिटी के अधिकारी बार-बार गलत निशानदेही कर रहे हैं। उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इसलिए ही वे विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों की सहमति के बाद हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके के बाद अधिकारी लौट गए।

सजरा देखते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

मौके पर जमा ग्रामीण व पुलिस बल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें