फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ठेकेदार को घेरा

Sun, 03 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर-बड़गांव
विज्ञापन
मंदिर के सामने जलभराव पर ठेकेदार का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा हाल ही में बनाए गए स्पीड ब्रेकर के बाद छुटमलपुर के मुख्य मंदिर के सामने जल भराव होने से श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने ठेकेदार का घेराव करते हुए उसे खूब खरीखोटी सुनाई। बाद में स्पीड ब्रेकर का कुछ हिस्सा तुड़वा कर पानी निकलवाने की व्यवस्था किए जाने पर ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड द्वारा पिछले सप्ताह कसबे की तीनों सड़कों पर बाजार के अंदर ही नई तकनीक से स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं। इनमें से एक स्पीड ब्रेकर मनकामेश्वर शिव मंदिर के सामने बनाया गया है।

रात हुई तेज बारिश के बाद स्पीड ब्रेकर के अवरोध बनने के कारण मंदिर के अंदर तक बरसात का पानी भर गया। सुबह जब श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो वहां का नजारा देख उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने जेई नवीन वर्मा को फोन पर अपनी नाराजगी जताई जिसके बाद उन्होंने ठेकेदार को मौके पर भेजा। गुस्साए ग्रामीणों ने ठेकेदार का घेराव करते हुए उसे जमकर खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि स्पीड ब्रेकर निर्धारित लंबाई से ज्यादा बना दिए गए हैं। इसके बाद ठेकेदार ने जेई से अनुमति लेकर स्पीड ब्रेकर का कुछ हिस्सा तुड़वा कर जल निकासी की व्यवस्था कराई जिसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। हंगामा करने वालों में भाजपा नेता विकास गुप्ता, नवीन खुराना, मुकेश शांडिल्य, प्रदीप रोहिला, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल शामिल रहे।

उधर, बड़गांव में भारी बारिश के बाद जहां प्रचंड गरमी से ग्रामीणों को राहत मिली है, वहीं नालों की सफाई व्यवस्था के दावों की भी पोल खुल गई है। पंचायत घर बड़गांव परिसर में कई-कई फीट पानी भर गया। कई दुकानों में जलभरास से परेशानी हुई। ग्रामीणों ने नाले की सफाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें