फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ की जमीन से कब्जे हटाने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन
अंबाला रोड से अतिक्रमण हटाता निगम की जेसीबी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला प्रशासन और राजस्व टीम की ओर से करीब 25 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई से ग्रामीणों में नाराजगी है। इसी प्रकरण में कुछ गांवों के लोग सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां प्रदर्शन करते हुए इन लोगों ने दावा किया कि उनके पास लंबे समय से सिंचाई विभाग के पट्टे हैं। इन पर वे खेती करते आ रहे हैं। मगर इस कार्रवाई को करने से पहले बेदखली नोटिस तक नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि उन्हें जमीन के पट्टे वापस दिलाए जाएं।
विज्ञापन

सुल्तानपुर, दतौली रांघड़ और नजीबपुरा क्षेत्र के ग्रामीण काफी संख्या में सोमवार को यहां पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1992 से उनके पास पट्टे चले आ रहे हैं। वे इन पर खेती कर रहे थे। मगर 15 फरवरी को करीब 450 बीघा जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करा दी गई। इससे उनके परिवारों के साथ ही मवेशियों तक का जीवन खतरे में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पहले कोई बेदखली नोटिस भी नहीं दिया गया। इन लोगों ने मामले की जांच कर उन्हें पट्टे वापस दिलाने और परिवारों को बचाने की मांग की। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में इंद्रजीत सिंह, अतर सिंह, सतपाल सिंह, नाथीराम, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राजू, गुलाब सिंह, इंद्रजीत सिंह, अमरनाथ, महेंद्र, पवन, सुखपाल, नाथीराम, रगबीर, लेखराम सहित अन्य शामिल रहे। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से किए जा रहे दावों और समस्या की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें