फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन काटने पर भड़के ग्रामीण, थाना पहुंचे

विज्ञापन
रामपुर मनिहारान थाने में थानाध्यक्ष से बात करते पहांसु के ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन काटने पर भड़के ग्रामीण, थाना पहुंचे
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विद्युत बिल बकाया नहीं होने पर भी पावर कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा कनेक्शन काटने और उनके खिलाफ थाने पर तहरीर दिए जाने पर ग्रामीण भड़क उठे। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर धन लेकर कनेक्शन जोड़ने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए जेई के खिलाफ तहरीर दी है।
रविवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में गांव पहासू के ग्रामीण थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना प्रभारी को जेई के खिलाफ तहरीर दी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में विभाग के अधिकारी बकाया विद्युत बिलों की आड़ में ऐसे लोगों का कनेक्शन काट रहे है जिन पर एक रुपया भी बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि दोबारा कनेक्शन जोड़ने के लिए ग्रामीणों से अवैध वसूली की जा रही है। यदि कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाती है। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत निगम के अधिकारी बकाया वसूली को लेकर ग्रामीणों का उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की कि बिना जांच के किसी विद्युत उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न कि जाए। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वह गांव में जाकर स्वयं जांच करेंगे। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान चौधरी राजेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अबल सिंह, राजपाल सिंह, मामचंद, महिपाल, जयपाल, पारस कुमार, नरेश, शिवचरण, राजेश्वर, प्रमोद, बिजेंद्र, जयकुमार, ऋषिपाल, भगवानदास आदि ग्रामीण रहे। उधर जेई ने वसूली और अभद्र व्यवहार के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें