बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बाइक कार से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना के बाद हथनीकुंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
हादसा शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सुफियान व उसका भाई राहिल पुत्र इरफान अपनी बाइक से हथनीकुंड की ओर किसी काम से गए थे। वापस लौटते समय लांडापुल के पास उनकी बाइक गंदेवड की ओर से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार को उसका चालक मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। संवाद