फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर राह चलते ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। पैदल दवाई लेने जा रहे किसान की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद फरार हो रहे चालक को ट्रक सहित पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नौ बजे गांव चौरा खुर्द निवासी मेघपाल (45) पुत्र बूटीराम दवाई लेने के लिए ढाला माजरा अड्डे पर पैदल ही जा रहा था। जैसे ही मेघपाल चौरा खुर्द गेट से पैदल आगे पहुंचा तो गागलहेड़ी की ओर से तेज गति से जाते ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। इससे मेघपाल की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को राहगीरों की सूचना पर काली नदी पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें