बेहट। गांव चुहड़पुर कलां में मंगलवार को सांप के काटने से गुरनाम (55) की मौत हो गई। गुरनाम घर के एक कमरे में सामान उठा रहे थे। इसी दौरान कमरे में घुसे सांप ने उनके हाथ में डस लिया। सांप के डसने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बेहट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गुरनाम को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के मौसम में क्षेत्र में सांपों के घरों में घुसने का खतरा बढ़ गया है। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को सामान उठाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।
चोरी की बैटरी सहित दो पकड़े
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने ट्रैक्टर से बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीओ विकास प्रताप चौहान ने बताया कि आठ अगस्त को जीशान निवासी निजामाबाद उर्फ इस्लामनगर ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर तालिब और शाहबाज निवासी ग्राम उग्राहू थाना गागलहेड़ी को थाना क्षेत्र के फतेहपुर से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की गई ट्रैक्टर की बैटरी बरामद हुई है।