फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News : राशन कम तौलने का विरोध करने पर ग्रामीण को मार डाला, पिता-पुत्र समेत चार खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Feb 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : राशन कम तौलने का विरोध करने पर ग्रामीण की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत चार खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी करते थाना प्रभारी सुबे सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में नागल क्षेत्र के गांव दंघेड़ा में सरकारी राशन की दुकान पर कम राशन देने का विरोध करने पर राशन डीलर के परिजनों ने ग्रामीण को लाठी-डंडों से हमला कर बेदम कर दिया। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए मृतक के बेटे की तहरीर पर पिता पुत्रों सहित चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन


मृतक के बेटे वैभव ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता राजीव (50) पुत्र दीपचंद रविवार शाम करीब पांच बजे गांव की सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गए थे। जहां राशन डीलर करतारी का पति वेद राम राशन बांट रहा था।

आरोप है कि उसके द्वारा राशन कम तोलने को लेकर उसके पिता ने विरोध किया, जिस पर उनकी उससे कहासुनी हो गई। देखते ही देखते वेद राम व उसके पुत्रों अनुज, मनोज व परिजन सहीराम ने लाठी-डंडों व सरियों से उसके पिता राजीव पर हमला बोल दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने रस्सी से उसके पिता का गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन जब तक गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर वह अपने घर में घुस गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में उसके पिता को नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर राशन डीलर के पति, उसके दो बेटों और एक अन्य परिजन के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उधर शाम के वक्त सहारनपुर मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें