फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर के साथ मिलकर पत्नी ने की थी विक्रांत की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। न्यू माधवनगर के विक्रांत उर्फ विक्की हत्याकांड का नगर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया। विक्रांत की पत्नी ने अपने देवर के साथ अवैध संबंधों के चलते दुपट्टे से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि सात मई को निर्भयपुरम न्यू माधवनगर निवासी विक्रांत की हत्या की गई थी, तब, आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दर्शाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। गले पर निशान होने की वजह से पुलिस को शक हुआ, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। छानबीन में पता लगा कि विक्रांत की पत्नी मीनाक्षी उर्फ आरती के अपने देवर सचिन के साथ अवैध संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने दुपट्टे से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वारदात को आत्महत्या बताया था। एक सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को बेहट् अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। दोनों ने विक्रांत की हत्या करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें