सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आवास विकास चौराहे से चोरी के छह मोबाइल सहित शातिर को धर दबोचा है। तलाशी में शातिर के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। पकड़े गए चोर का चालान किया गया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार पुलिस शुक्रवार की देर रात आवास विकास चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से जाते एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास मौजूद थैले से छह मोबाइल बरामद हुए। तलाशी में पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस भी मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बंटी पुत्र शौलाल निवासी गांव हमामपुर थाना नानौता बताया। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी उसके पास से बरामद आधा दर्जन मोबाइल विभिन्न स्थानों से चोरी किए हुए है।