सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें कुछ मोबाइल फोन लूटे हुए भी हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि नगर कोतवाली इंस्पेक्टर राकेश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर माधव नगर से मोबाइल लूटने और चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक वर्मा निवासी मोरगंज जोड़ा कोतवाली नगर बताया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लूट और चोरी के दस एंड्रायड फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुखबीर सिंह और इम्तियाज अली शामिल रहे।
मोबाइल फोन स्वामियों की तलाश में जुटी पुलिस
सहारनपुर। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी दीपक शातिर है। वह लंबे समय से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने कहां-कहां से मोबाइल फोन चोरी किए और लूटे हैं, पुलिस इसका पता लगाने में लगी है। आरोपी की गिरफ्तारी से लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
ईएमआई बदलने वाले भी रडार पर
सहारनपुर। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी से चोरी के मोबाइल खरीदने वालों भी पता लगाया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही चोरी के मोबाइल फोन के ईएमआई बदलने वाले मेकैनिकों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। क्योंकि, जांच में सामने आया है कि चोरी के मोबाइल फोन के ईएमआई भी बदले जाते रहे हैं।