सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह, डॉ. ओपी छोकर, डॉ. रामशब्द सिंह ने संयुक्त रूप से किया। छात्रों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स चित्रकला विभाग की ओर से कुलपति को स्मृति चिह्न के रूप भेंट की गई।
प्रदर्शनी में प्रतिक्षा, हिमानी, मनीषा, विभा, निधि, मोनिका, अनुराधा की ओर से बनाई गई अहोई माता, रीतू सैनी, रिचा सैनी, पारल, विक्रांत, आंचल, मोनिका की करवा चौथ, निकिता रावत की एकादशी एवं आरती की सांझी पर बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शित की गई। इसके बाद कुलपति ने कॉलेज के सभी विभागों का निरीक्षण किया। प्रबंध समिति द्वारा कुलपति को शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुल सचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य भी मौजूद रहे। उनका प्राचार्य वकुल बंसल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. आईसी जैन, सचिव मोहित जैन, अनुराग जैन, देवेंद्र मित्तल, अतुल जैन, अमित जैन, अनुज जैन, अरुण कुमार जैन, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रवीन कुमार, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राकेश चंद्रा, विजय पुंडीर, राजवीर सिंह, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।