फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल ने महानगर में निकाला शौर्य संचलन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को महानगर में शौर्य संचलन निकाला। इसमें बडी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता गणवेश में दंड और भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का शौर्य संचलन अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, कक्कड़ गंज, शहीद गंज, लुहानी सराय, नेहरू मार्केट, घंटाघर चौक, बस स्टैंड होते हुए गांधी पार्क पर संपन्न हुआ। रास्ते भर संचलन में डीजे की धुन पर राष्ट्र भक्ति और भक्ति गीत गूंजते रहे। जय श्रीराम के जयकारों से संपूर्ण मार्ग धर्ममय रहा। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर अभिनंदन और उत्साहवर्द्धन किया। शौर्य संचलन का प्रारंभ करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री अमरीश आदि ने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल हिंदू समाज को जाग्रत करने में महती भूमिका निभा रहा है। संगठन मठ मंदिर, गो सुरक्षा करने और धर्मांतरण रोकने में विशेष दायित्व निर्वहन कर रहा है। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री नागेंद्र समर्थ, प्रांत कार्याध्यक्ष जयपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, प्रांत मठ मंदिर विभाग प्रमुख आचार्य कमल किशोर, प्रांत प्रचार विभाग के सदस्य रमेश चंद शर्मा एवं विभाग अध्यक्ष रवींद्र तोमर, महानगर सहमंत्री अनुज शर्मा, प्रांत बलोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा, महानगर संयोजक सागर भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें