फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑनलाइन आवेदित नए वोटों के सत्यापन का कार्य आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑनलाइन वोट बनवाने के लिए आवेदन करने का सोमवार को अंतिम दिन था। इसके बाद मंगलवार से बीएलओ ऑनलाइन किए गए आवेदनों का घर-घर जाकर सत्यपान करेंगे। जिले के 11 विकासखंडों में कुल 1284 बीएलओ इस कार्य में लगाए गए हैं।
विज्ञापन




त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। घर-घर जाकर मतदाता सूची की पुनरीक्षण का कार्य जारी है। अभी तक कुल 256 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें परिवर्धन के लिए 143, संशोधन के लिए 56 और विलोपन के लिए 57 लोगों की ओर से आवेदन किया गया है। साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर भी कार्य कर रहे हैं। 29 सितंबर तक यह कार्य चलेगा। इसके बाद हस्तलिखित पांडुलिपियां तैयार की जाएगी। इसकी अंतिम तिथि छह अक्तूबर रखी गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। निर्वाचन कार्य में लगे लोगों की प्रशिक्षण भी दिया या है। जिले में वर्ष 2021 के बाद से कोई भी नई पंचायत नगर निकायों में शामिल नहीं हुई है।

- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति

ग्राम पंचायतों की संख्या 884

पंचायत वार्डों की संख्या-11210

क्षेत्र पंचायत में वार्ड 1206

जिला पंचायत वार्ड49

- पंचायत में 18 लाख से अधिक मतदाता है पंजीकृत

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वर्ष 2021 में 1854991 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें रामपुर मनिहारान में 113820, साढ़ौली कदीम में 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816, मुजफ्फराबाद में 215906 मतदाता पंजीकृत है। इसी तरह सरसावा में 189355, नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737, गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाॅक में 168059 व नागल ब्लाॅक में 170887 मतदाता पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें