फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दुकान लगाने के लिए भटक रहे वेंडर, वेंडिंग जोन पड़ा सूना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एक तरफ महानगर के वेंडर दुकान लगाने के लिए स्थान पाने को दर-दर भटक रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ लाखों रुपये खर्च कर तैयार किए गए वेंडिंग जोन तीन साल से खाली पड़े हैं, जिसमें घास-फूस उग रही है। लाखों का बजट खर्च करने के बाद भी इनका कोई फायदा नहीं हो रहा।
दरअसल, वेंडरों के व्यवस्थित नहीं होने की वजह से महानगर में तमाम मार्गाें और प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण है, जिसकी वजह से जाम की समस्या रहती है।
समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने करीब पांच साल पहले वेंडिंग जोन स्थापित करने का निर्णय लिया था। मंडी क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर करीब 100 वेंडरों के लिए फुटपाथ पर टीनशेड डाले गए थे। इसी प्रकार जिला अस्पताल के पीछे की सड़क के फुटपाथ पर टीनशेड लगाया गया, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक वेंडिंग जोन का आवंटन नहीं हो सका है, जबकि महानगर के कई बाजारों ने वेंडरों को शहर से बाहर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला गुघाल स्थल पर स्थान आवंटन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में पथ विक्रेता पुरुष और महिलाएं निगम अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उक्त वेंडिंग जोन सूने पड़े हैं। बिना इस्तेमाल और अनदेखी की वजह से टीनशेड जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें