फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: त्योहारी सीजन में खूब बिके वाहन, एक माह में खत्म हुई पंजीयन सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में दोपहिया और चौपहिया वाहनों की खूब बिक्री हुई। इसी का नतीजा है कि यूपी 11डीसी की पंजीयन सीरीज एक माह में ही खत्म हो गई। संभागीय परिवहन विभाग सोमवार से नई पंजीयन सीरीज यूपी 11डीडी शुरू करेगा। नंबर बुक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होंगेे। वीआईपी नंबरों की नीलामी 28 अक्तूबर से शुरू होगी।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने पंजीयन सीरीज यूपी 11डीसी को 24 सितंबर को शुरू किया था। इस सीरीज के दौरान शारदीय नवरात्र चल रहे थे। नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ, अहोई, दीपावली पर्व होने के चलते वाहन खूब बिके। किसी ने दोपहिया तो कोई चौपहिया वाहन लेकर घर पहुंचा। जिले के एक व्यक्ति ने 1.29 करोड़ की कार के लिए वीआईपी नंबर 0001 को सात लाख दो हजार रुपये में लिया था। रविवार को यूपी 11डीसी पंजीयन सीरीज खत्म हो गई है। करीब एक महीने में 0001 से लेकर 9999 नंबर बिक गए। इससे पहले यूपी 11डीबी की सीरीज को खत्म होने में साढ़े तीन महीने लग गए थे। सोमवार से यूपी 11डीडी की नई पंजीयन सीरीज शुरू होगी। सुबह 11 बजे से नई पंजीयन सीरीज की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 28 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से वीआईपी नंबरों की ई-नीलामी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें