फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, सिपाही समेत दो की मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 24 Sep 2022 04:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड पुलिस के सिपाही और एक कार चालक की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। 
विज्ञापन
हादसे में सिपाही की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड में राजाजी राष्ट्रीय पार्क के सामने तेज बारिश के चलते ओवरटेक करने के दौरान दो कारें भिड़ गईं और इसके बाद कई वाहन आपस में टकरा गए। इनकी चपेट में आकर उत्तराखंड पुलिस के सिपाही और एक कार चालक की मौत हो गई। कार सवार दपंती और दूसरी कार का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में हुआ। मरने वाला सिपाही जवाहर सिंह तोमर उत्तराखंड के जिला हरिद्वार की कोतवाली मंगलौर में तैनात था और हादसे के वक्त देहरादून से अपनी बाइक से मंगलौर जा रहा था। जैसे ही वह मोहंड पहुंचा तो सामने से आ रही क्रेटा कार उसे टक्कर मारते हुए दूसरी कार से जा भिड़ी। इनके पीछे चल रही एक पिक अप और कार भी इन कारों से जा टकराई।

वहीं हादसे में जवाहर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार सुनहरा सिंह निवासी आईटीसी रोड बापू नगर सहारनपुर, रमेश भट्ट और उनकी पत्नी सुशीला निवासी हाथी बड़कला देहरादून गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजते हुए तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सुनहरा सिंह की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: महिला से छेड़छाड़ करने का ऐसा अंजाम, आरोपी पर टूट पड़ा पालतू कुत्ता, नोंचकर किया ये हाल, तस्वीरें

क्षतिग्रस्त वाहनों से लगा जाम
दुर्घटना की वजह तेज बारिश और रफ्तार मानी जा रही है। दुर्घटना के बाद तीन कारें और एक पिकअप के साथ ही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इन वाहनों के सड़क पर पड़े होने से दून हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाते हुए यातायात शुरू कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें