हर माह के अंतिम सोमवार को सब्जी विक्रेता रखेंगे छुट्टी
गंगोह। नगर के सब्जी दुकानदारों व रेहड़ी पर सब्जी बेचने वालों ने रविवार को बैठक कर हर माह के अंतिम सोमवार को छुट्टी रखने का निर्णय लिया है। नगर में इसकी मुनादी भी कराई गई है।
अनाज मंडी स्थित बड़ी सब्जी मंडी के आढ़ती हर माह के अंतिम सोमवार को छुट्टी रखते हैं। रविवार को छोटे सब्जी दुकानदारों व रेहड़ी पर सब्जी बेचने वालों ने बैठक कर हर माह के अंतिम सोमवार को छुट्टी रखने का निर्णय लिया। 22 फरवरी को आखिरी सोमवार होने के चलते रेहड़ी व सब्जी की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में यह भी तय हुआ कि कोई भी छुट्टी के दिन सब्जी बेचता पकड़ गया उसे दो हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। सब्जी विक्रेता गुरुदयाल, असलम, इस्लाम, रमेश, दिनेश आदि आदि मौजूद रहे।