फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी से मिले ट्रांसपोर्ट्स

Fri, 29 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
See VC transport - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर रिटेल गुड्स ट्रांसपोटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन


उन्होंने नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में लोहे के गर्डर लगाए जाने पर रोष जताते हुए कहा कि इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पडे़गा।

उत्तर प्रदेश मोटर ट्रांसपोटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष और सहारनपुर ट्रांसपोर्ट नगर समन्वय समिति के सहसंयोजक ब्रित चावला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विकास प्राधिकरण के वीसी वेदप्रकाश सिंह ने मुलाकात की।

कहा कि विकास प्राधिकरण द्वारा व्यवसायिक क्षेत्रों में लोहे के गर्डर लगाए जाने से जहां आम जनता परेशान हो रही है वहीं स्कूली बसें भी इससे प्रभावित होंगी।  यदि ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना हो गई तो उससे निपटने में भी व्यवधान उत्पन्न होगा।  
विज्ञापन


सरदार संपूर्ण सिंह, राजीव कालिया, ललित पोपली, राजपाल सिंह वर्मा ने कहा कि हम ट्रांसपोर्ट नगर में जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं, लेकिन आपको हर मामले में सहयोग करने वाले ट्रांसपोटर्स को ही निशाना बनाया जा रहा है।

जो लोग आपको सहयोग नही कर रहे हैं विकास प्राधिकरण उनके खिलाफ कार्रवाई न करके हमारे ऊपर ही सख्ती की जा रही है। मनोज साहनी, नरेंद्रजीत सिंह बावा, संयम कक्कड़, अनिल कुमार ने कहा कि सभी ट्रांसपोटर्स सामूहिक तौर पर ट्रांसपोर्ट नगर में जाने को तैयार हैं, लेकिन फिर कोई नगरीय क्षेत्र में अपना ट्रांसपोर्ट व्यवसाय न करे।

उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए।  ब्रित चावला आदि ने भी विचार रखे। इस पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन


सारे परिवहन व्यवसाय को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कराया जाएगा। ब्रिकम सिंह गुर्जर, सरदार बलजीत सिंह दुआ, जोगेंद्र सिंह ठकराल, सुभाष चोपड़ा, मोहम्मद हसीब, अशोक मोंगा, राजेश दुआ, रविन्द्र सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, रमनदीप आदि रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें