मानव मन्दिर में वैलेंटाइन डे पर एरोन एजूकेशन संस्था द्वारा सम्मानित वृद्घ व सैनिक
- फोटो : SAHARANPUR
वृद्घाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया वैलेंटाइन-डे
सहारनपुर। एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी ने वैलेंटाइन-डे को अलग अंदाज में मनाया। संस्था से जुड़े लोगों ने मानव मंदिर जाकर बुजुर्गों के साथ वैलेंटाइन-डे मनाया। इस दौरान संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
संस्था के अध्यक्ष रश्मि टेरेंस ने कहा कि वृद्घाश्रम में बुजुर्गों को सहारे की सबसे अधिक जरूरत होती है। दुख: की बात है कि लोग अपने बड़ों को साथ नहीं रख पाते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह अपने माता-पिताओं की जीवनभर सेवा करें। ताकि उन्हें वृद्घाश्रम तक आने की नौबत न आए। इस दौरान रंगकर्मी संदीप शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। संस्था सदस्यों के द्वारा पुराने गीतों की प्रस्तुति दी गई। अंत में प्रवीण मोगा, हरजीत सिंह, योगेश शर्मा, मोहित, रजत आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था सचिव खेमचंद सैनी, उपाध्यक्ष राहुल गुरुदेव, संस्थापक अश्विन टेरेंस, संदीप शर्मा, आयुष जैन, गगनदीप, जोनी वर्मा, नीरू खान, काजल, गीता चौहान, शगुन खन्ना, जसपाल भट्टी आदि मौजूद रहे।