फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल बनने के बाद अंबेहटा में वैक्सीनेशन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। कस्बे की सीएचसी पर वैक्सीनेशन बंद हो गया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सीएचसी पर वैक्सीनेशन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय सीएचसी पर 50 बेड का एल टू श्रेणी कोविड अस्पताल चालू होने के बाद से यहां वैक्सीनेशन बंद कर दिया है। लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। बुजुर्गों को परेशान होना पड़ रहा है। 12 मई को कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने आये डीएम के सामने भी समस्या को रखा था। डीएम ने सप्ताह में दो दिन सार्वजनिक स्थल पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराने के विकल्प पर विचार करने का आश्वासन दिया था। परंतु अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौ इनाम शाकिर, कांग्रेस नेता अर्शी शफीक, सभासद मनोज आर्य, दानिश शफीक, शमीम अंसारी, आसिफ रशीद साबरी, डॉ. बिंदर पाल कल्याण, कुलदीप मित्तल, कपिल गुप्ता, सहित अनेक लोगों ने कस्बे में ही वैक्सीनेशन शुरू कराने की मांग की है। उधर सीएचसी नकुड के प्रभारी डॉ. अमन गोपाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश मिलते ही कैंप लगा कर वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें