फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई के लिए रेहड़े उपलब्ध, स्थायी कर्मियों को दी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। नगर पंचायत ने अपने स्थायी कर्मचारियों को वर्दी वितरित की। साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए रेहडों और कवर्ड रिक्शा की व्यवस्था कराने की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के जिला संयोजक जयनाथ शर्मा, चेयरमैन अकबर कुरैशी, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा और समाजसेवी बालकृष्ण शर्मा ने नगर पंचायत के स्थायी कर्मचारियों को वर्दी बांटी। जयनाथ शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत कस्बे के विकास के लिए कृतसंकल्प है। कस्बे की सफाई व्यवस्था को सुंदर बनाने के लिए ठेका सफाई कर्मियों को एक सप्ताह में वर्दी दी जाएगी। चेयरमैन अकबर कुरैशी ने कहा सफाई व्यवस्था के लिए रेहडों और कवर्ड रिक्शा की व्यवस्था की। इसके अलावा दो मिनी लोडर कूड़ा उठाने के लिए सप्ताह में कार्य करने लगेंगे।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने कहा कि 14 वें वित्त आयोग से मोहल्ला मजहर हसन में दो सड़कें, डंपिंग स्थल की बाउंड्री वाल की स्वीकृति के लिए डीएम को पत्र भेजा। कस्बे की आय बढ़ाने को बारात घर को ठेके पर देने की व्यवस्था की। इसके अलावा कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए कब्जे में 21 कैमरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सीनियर सिटीजन के लिए नगर पंचायत कार्यालय में अलग से एक काउंटर बनाने और शिकायत पेटिका लगाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बीसी राम, कृष्णवीर सिंह त्यागी, यूसुफ कुरैशी, रिंकू जैन, रिफाकत हुसैन, प्रताप सैनी, अखलाक अहमद, अशोक कुमार, नफीस, हुसैन, तारा चंद, दीपक सैनी, अब्दुल राजिक, अभिषेक जैन, राहुल शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें