फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की जहरीली शराब ने सहारनपुर में बरपाया कहर, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

Sat, 09 Feb 2019 12:37 AM IST
Dimple Sirohi आनंद प्रकाश, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 8
जहरीली शराब केस
वैसे तो सहारनपुर जिले में भी अवैध रूप से बनाकर शराब बेचने वाले इलाके बदनाम हैं, लेकिन शुक्रवार को जिले में कहर बरपाने वाली शराब उत्तराखंड से लाई गई थी। दिन भर चली जांच के बाद पुलिस प्रशासन ने यही दावा किया कि उत्तराखंड के बालुपुर में जो शराब रात्रि भोज के दौरान परोसी गई थी, उसी को पीने से लोगों की मौत हुई। शराब में मिथाइल एल्कोहल की मात्रा ज्यादा थी, जो मौत की वजह बनी। अन्य गांवों में भी बालुपुर से लाई गई शराब को गांव उमाही निवासी पिन्टू ने सप्लाई किया था।  

दरअसल, जिले के गागलहेड़ी, नागल और देवबंद क्षेत्र में जहरीली शराब ने कहर बरपाया। शुक्रवार सुबह से मौत होने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो रात होते होते 18 तक पहुंच गया। हालांकि इस बीच छह अन्य लोगों की मौत भी जहरीली शराब के कारण होने की चर्चा रही, लेकिन जिलाधिकारी और एसएसपी ने 18 लोगों के मरने की अधिकारिक पुष्टि की है। एक दिन में इतने लोगों की मौत के बाद दिन भर यही सवाल तैरता रहा कि आखिर जहरीली शराब आई कहां  से थी।  
विज्ञापन

2 of 8
जहरीली शराब केस
इस पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के गांव बालुपुर में किसी ज्ञान सिंह के यहां पर बुधवार को रात्रि भोज हुआ था, जिसमें उमाही गांव के पिन्टू सहित अन्य लोग गए हुए थे। वहां उन लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद गांव लौटने पर उनकी हालत बिगड़ी।

इसके अलावा पिन्टू ही बालुपुर गांव से शराब के पाउच खरीदकर लाया था, जिसे उसने अपने गांव उमाही के अलावा आसपास के गांवों में बेचा था। उसी शराब के पीने की वजह से लोगों की मौत हुई तथा खुद पिन्टू ने भी उसी शराब का सेवन किया, जिस कारण उसकी भी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि बालुपुर गांव में कच्ची शराब बनाने वाले माफिया सक्रिय हैं। चूंकि उक्त बालुपुर गांव सहारनपुर जनपद की सीमा के नजदीक है, इस वजह से वहां से शराब लाई गई थी।  
विज्ञापन

3 of 8
जहरीली शराब केस
गंभीर हालत वालों को मेरठ भेजा गया 
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शराब पीने से बीमार होने के कारण 42 लोगों को सहारनपुर के जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से पहले तो तीन लोगों को गंभीर हालत के चलते मेरठ मेडिकल रेफर किया गया, लेकिन उसके बाद भी कई लोगों को मेरठ भेज दिया गया। रात तक छह लोगों को मेरठ रेफर कर दिया गया।  

दे रात तक किए गए पोस्टमार्टम 
जिले में 18 लोगों की मौत होने के कारण शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ ने चिकित्सकों की अतिरिक्त ड्यूटी पोस्टमार्टम हाउस पर लगा दी गई। रात सात बजे तक 11 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका था, जबकि अन्य का पोस्टमार्टम रात तक चलता रहा। 

शराब लाने वाले की भी हुई मौत  
जहरीली शराब बनाने और बेचने वालों को लेकर पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है। अभी तक मामले में किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, लेकिन एसएसपी का कहना है कि गहनता से जांच चल रही है। अभी तक पिन्टू द्वारा ही शराब लाने की बात सामने आई है, उसकी भी मौत हो गई, लेकिन अन्य जो लोग इस शराब की सप्लाई में शामिल रहे हैं, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी तथा एनएसए के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने बालुपुर गांव के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।   

 तीन लोगों को हिरासत में लिया  
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शराब बेचने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से एक आरोपी ऐसा है, जो कुछ दिन पूर्व ही गागलहेडी थाना पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय से जमानत मिलने पर वह जेल से छूटकर बाहर आ गया और फिर से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में लग गया। 
विज्ञापन

5 of 8
जहरीली शराब केस
पिन्टू के घर से मिली शराब की होगी जांच  
एसएसपी का कहना है कि गांव उमाही निवासी पिन्टू के घर से शराब के कुछ पाउच बरामद हुए हैं। उक्त शराब के पाउच को कब्जे में ले लिया गया है। सैंपल प्रयोगशाला भेजकर जांच कराई जाएगी कि इस शराब में किस द्रव्य की कितनी मात्रा थी, जो मृत्यु का कारण बनी।  

मुआवजे के चेक बनवा दिए गए 
डीएम ने बताया कि शराब पीने से जिन लोगों की मौत हुई, उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता कते लिए दो दो लाख रुपये के चेक बनवा दिए गए हैं तथा जो गंभीर रूप से बीमार हुए हैं, उन्हें 50-50 हजार रुपये के चेक बनवा दिएहैं। 
विज्ञापन

6 of 8
जहरीली शराब केस
अस्पताल में भर्ती लोगों का जाना हालचाल
जहरीली शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों का सांसद राघव लखनपाल शर्मा के भाई राहुल लखनपाल शर्मा ने हालचाल जाना। उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भाजपा के पूर्व विधायक राजीव गुंबर और महावीर राणा ने गांव उमाही, माली, शबतपुर का दौरा किया।

इन लोगों की हुई मौत  
1- संजय (40 वर्ष) पुत्र यशपाल, निवासी सलेमपुर, नागल  
2- सत्यवान (50 वर्ष) पुत्र बलवंत, निवासी सलेमपुर, नागल  
3- सुरेंद्र (40 वर्ष) पुत्र रतिराम, निवासी सलेमपुर, नागल  
4- नरेंद्र (38 वर्ष) पुत्र अतर सिंह, निवासी सलेमपुर, नागल  
5- राजू (40 वर्ष) पुत्र रामसहाय, निवासी ग्राम उमाही, नागल  
6- कंवरपाल (35 वर्ष) पुत्र बलवंत, निवासी ग्राम उमाही, नागल  
7- अरविंद (35 वर्ष) पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम उमाही, नागल  
8- इमरान (50 वर्ष) पुत्र गफ्फार निवासी ग्राम उमाही, नागल  
9- पिन्टू  (35) पुत्र बल्लू निवासी ग्राम उमाही नागल  
10- राजवीर (36 वर्ष) पुत्र कन्टू, निवासी शरबतपुर, गागलहेड़ी  
विज्ञापन

7 of 8
जहरीली शराब
ये भी बने मौत की मधुशाला के शिकार
11- महिपाल (50 वर्ष) पुत्र कलीराम, निवासी शरबतपुर, गागलहेड़ी  
12- धूम सिंह उर्फ छंगा (51 वर्ष) पुत्र अचपल, शरबतपुर, गागलहेड़ी  
13- गुलाब सिंह (38) पुत्र विक्रम सिंह , निवासी कोलकी कला, गागलहेडी  
14- दीपचंद (36 वर्ष) पुत्र कबूला निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी  
15- राजू (35 वर्ष) पुत्र मामचंद, निवासी ग्राम माली, गागलहेड़ी  
16- मोतीराम (35) पुत्र संतराम निवासी मायाहेडी, देवबंद   
17- झगडू पुत्र बलवंत निवासी सलेमपुर  
18- मिट्ठन पुत्र गोविंद निवासी सलेमपुर  

इनकी भी जहरीली शराब से मरने की आशंका 
1- भगवान दास (70 वर्ष) पुत्र बुद्धू, निवासी ग्राम ताजपुर, नागल  
2- कंवरपाल (60 वर्ष) पुत्र मुखिया, निवासी ग्राम ताजपुर, नागल  
3- ऋषिपाल (55 वर्ष) पुत्र स्वरूप, निवासी ग्राम ताजपुर, नागल  
4- बिजेंद्र पुत्र मोल्हड़, निवासी ग्राम डंकोवाली, देवबंद  
5- रतन (62 वर्ष) पुत्र बालमुकुंद, निवासी बिलासपुर, देवबंद  
विज्ञापन

8 of 8
जहरीली शराब
अस्पताल में उपचाराधीन मरीज 
ग्राम उमाही निवासी बल्लू, राजकुमार, सोनी, रिजवान, तनवीर, जलसिंह, सुरेंद्र, तेजपाल, हरीचंद्र, राजेश, ऋषिपाल, श्यामो, टिंकू,  जयकिशन, नीरज, ग्राम कोलकी निवासी गुलाब सिंह, नाथीराम जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं, जबकि छह मरीज पिलखनी मेडिकल कॉलेज में भी भीर्त हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी भर्ती हैं। 

बालुपुर से लाई शराब नष्ट कर दें लोग              
डीएम ने बताया कि शराब का एक पाउच आबकारी विभाग ने कब्जे में लिया है। डीएम ने लोगों से कहा कि अगर कोई व्यक्ति बालुपुर से शराब लेकर आया है तो उसे नष्ट कर दें। इस शराब का सेवन किसी की भी जान ले सकता है। वहीं एसएसपी ने बताया कि आरोपियों में सोनू, संजय सांसी, अजमेरा सांसी, नकली सांसी और फकीरा सांसी शामिल हैं। इन्हीं लोगों द्वारा बनाकर बेची गई कच्ची शराब का सेवन करने से लोगों की मौत हुई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें