फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म गुरुओं की अपील हर सूरत में करें अपने मत का इस्तेमाल

विज्ञापन
मंहत सहजानंद ब्रह्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
हर सूरत में करें अपने मत का इस्तेमाल
विज्ञापन

सहारनपुर। विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम दौर में पहुंच चुका है। धर्मगुरुओं का कहना है कि हमें अपने मत का इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए। यह यज्ञ में आहुति डालने जैसा है। इस्लाम में पैसे लेकर वोट देना हराम और बड़ा गुनाह है। प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भेदभाव के समाज और देश को दिशा देने वाली सरकार चुनने के लिए मतदान करना चाहिए।
बिना भेदभाव के हर सूरत में करें मतदान
श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में स्थित शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक एवं अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्ध भैरवा तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी का कहना है कि जनतांत्रिक प्रणाली में वोट का बहुत बड़ा महत्व होता है। ऐसे में प्रत्येक मतदाता को बिना किसी भेदभाव के अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस अधिकार से हमें एक ऐसी सरकार चुनने का मौका मिलता है, जो देश व समाज को नई दिशा दे सकती है। इसलिए वे सभी से अपील करते हैं कि अच्छी सरकार व राष्ट्र के निर्माण के लिए मतदान करें और बहुत सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय यज्ञ में डाले वोट की आहुति
प्रख्यात कथावाचक पंडित संजय प्रपन्नाचार्य का कहना है कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है। कुछ लोग वोट के महत्व को नहीं समझते, जबकि मैं ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि एक-एक वोट से राष्ट्र का भविष्य तय होता है। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए वोट जरूर करें, जो लोग वोट नहीं डालते, उन्हें उसका महत्व समझाए और इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एक धार्मिक यज्ञ होता है और एक राष्ट्रीय यज्ञ होता है। राष्ट्रीय यज्ञ में वोट की आहुति डालकर उत्तम राष्ट्र निर्माण करें।
पैसे लेकर वोट देना हराम और बड़ा गुनाह
जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इसहाक गोरा का कहना कि चुनाव छोटा हो या बड़ा हमें जिम्मेदारी से वोट का इस्तेमाल करना चाहिए। कहा कि इस्लाम में वोट की शरई हैसियत शहादत की है। जिसका छुपाना भी हराम है और झूठ बोलना भी गुनाह है। इसी तरह पैसे लेकर वोट देना हराम और बड़ा गुनाह है। उन्होंने कहा कि हम जिस उम्मीदवार को वोट देते हैं शरीयत के अनुसार हम उसकी गवाही देते हैं कि ये व्यक्ति हमारे नजरिये, इल्म और अमल में इसका हकदार है और दूसरे उम्मीदवारों से बेहतर है।
विज्ञापन

वोट डालते वक्त रखें भविष्य का ध्यान
दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर का कहना है कि वोट देना बहुत जरूरी है। क्योंकि आपसे किसी चीज में राय तलब की जा रही है, ये एक तरह का मशविरा होता है। शरई एतबार से भी इसमें कोई रोक टोक नहीं है। वोट का इस्तेमाल बहुत सोच समझ कर करें। मौजूदा हालात ही नहीं बल्कि भविष्य को भी ध्यान रखकर वोट किया जाए। आपको जो ये मौका दिया जाता है, वह केवल मुहर लगाने की लिए नहीं दिया जाता। बल्कि इसलिए दिया जाता है कि आने वाले पांच साल कितने बेहतर होंगे और जिसको हम लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं वो कितने अच्छे होंगे।

पंडित संजय प्रपन्नाचार्य- फोटो : SAHARANPUR

मौलाना कारी इसहाक गोरा- फोटो : SAHARANPUR

मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें