फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पानी निकासी को लेकर हंगामा, लेखपाल ने शौचालय मेें घुसकर बचाई जान

Thu, 02 Apr 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल। गांव नगली मेहनाज में उच्च न्यायालय के आदेश पर खेत में जा रहे पानी को बंद करने गई राजस्व टीम व पुलिस के साथ बस्ती के लोगों की कहासुनी हो गई। लेखपाल ने खुद को शौचालय में बंद कर अपनी जान बचानी पड़ी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नगली मेहनाज में एक बस्ती का पानी गांव के एक किसान मोहित के खेत में पिछले काफी समय से जा रहा था। इससे फसल खराब हो रही थी। किसान ने उच्चाधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या का समाधान कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन उसे राहत नहीं मिल सकी। अब पानी बंद कराने के लिए उच्च न्यायालय से आदेश कराया गया है। इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम जब पानी बंद कराने लगी तभी बस्ती की महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गई। उन्होंने पानी बंद करने का विरोध किया। महिलाओं का उग्र रूप देख लेखपाल ने पास स्थित सामुदायिक शौचालय में घुसकर अपनी जान बचाई।
सूचना पर डायल 112 पुलिस की गाड़ी पहुंची और लेखपाल को बाहर निकाला। हालांकि हंगामा कर रही महिलाएं नहीं मानी। उनकी पुलिसकर्मियों से भी तीखी झड़प हुई। इसके बाद थाने भी पुलिस बल बुलाया गया, लेकिन बस्ती के लोगों का विरोध देखते हुए आखिर में काफी गहमागहमी के बाद पुलिस और राजस्व टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन



पानी निकासी को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद है। पुलिस राजस्व टीम की सूचना पर गई थी। झड़प जैसा कुछ नहीं हुआ है। दोनों पक्षों को बैठाकर बात की जाएगी। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


सागर जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें