फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2873 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
इस्लामिया मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज पर टीईटी की परीक्षा के दौरान चैकिंग करते शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
टीईटी को लेकर हंगामा, सुबह से रात तक जाम
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। कुल 26349 अभ्यर्थियों में से 23476 ने परीक्षा दी, जबकि 2873 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। इनमें से ज्यादातर अनुपस्थित रहे, जबकि दर्जनों अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्र न लाने पर परीक्षा नहीं देने दी गई। इस कारण परीक्षा केंद्रों के बाहर और कलक्ट्रेट पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया, लेकिन वे परीक्षा से वंचित ही रहे। कई युवतियों की आंखों से तो आंसू बह निकले। वहीं परीक्षा के कारण सुबह से रात शहर की सड़कों पर जाम लगा रहा।
जनपद में 26 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। पहली पाली में सभी 26 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें प्राथमिक स्तर के 15965 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इनमें से 14115 ने परीक्षा दी, जबकि 1850 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 17 केंद्रों पर परीक्षा हुई, इसके लिए उच्च प्राथमिक स्तर के 10384 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे, इनमें से 9361 ने परीक्षा दी, जबकि 1023 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल 2873 ने परीक्षा छोड़ी। नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमारी दूबे ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई है। ड्यूटी में लगाए तमाम अधिकारी परीक्षा शुरू होने से समाप्ति तक मुस्तैद रहे। शासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक डॉ. आशुतोष भारद्वाज, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रथम मंडल मेरठ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वंचित छात्रों ने की परीक्षा निरस्त कराने की मांग
सहारनपुर। गिल कॉलोनी स्थित केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज और आशा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने पहुंचे अनेक अभ्यर्थियों को परीक्षा से रोक दिया गया। नाराज अभ्यर्थियों ने केंद्रों के बाहर विरोध जताया और परीक्षा निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

यहां से अभ्यर्थी अपनी बात डीएम के सामने रखने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी पीड़ा सुनाई, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके प्रवेश पत्र पर स्पष्ट लिखा हुआ है कि प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाण पत्र चाहिए न कि प्रमाणित प्रमाण पत्र। मगर उनसे जबरन प्रमाणित प्रमाण पत्र मांगा गया, जोकि उनके पास नहीं था। इसी आधार पर उनको परीक्षा से रोक दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्र के स्टाफ पर धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कर्मचारियों की नासमझी के कारण उनका एक साल बर्बाद हो गया। उन्होंने परीक्षा निरस्त कराने की मांग सरकार से की। पीड़ितों में अजरा, मीनू शर्मा, ज्योति, रेनू बाला, गुलशन जहां, जेबा, पूजा सैनी, कोमल रानी, पिंकी देवी, प्रदीप कुमार, शैली देवी, शीतल देवी, सौरभ, अनुराधा, वर्षा, छवि शर्मा, सुमन, रंजीत सिंह, आर्यन सैनी, रीना, दीपा शर्मा, ज्योति अग्रवाल, मुनेश, मनसीबा, गौरव आदि शामिल रहे।

इस्लामिया मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज पर टीईटी की परीक्षा के दौरान चैकिंग करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR

इस्लामिया मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज पर टीईटी की परीक्षा के दौरान चैकिंग कोपी मार्कसीट लाने पर र?- फोटो : SAHARANPUR

कनग्या इंटर कॉलेज टीईटी की परीक्षा में रोके जाने के बाद रोते अभ्यर्थी- फोटो : SAHARANPUR

कन्या इंटर कॉलेज टीईटी की परीक्षा में रोके जाने पर हंगामा करते अभ्यर्थी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें