फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नवजात शिशु की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। हालांकि, बाद में बातचीत पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

सरसावा निवासी अमित कुमार की पत्नी का अस्पताल पुल के नीचे एक निजी हॉस्पिटल में मार्च से इलाज चल रहा है। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर अमित अपनी पत्नी को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचा। भर्ती के बाद डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू कर दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन से डिलीवरी होने की बात कही। इस पर परिजन राजी हुए। डॉक्टर ने सबकुछ सामान्य बताया। कुछ ही देर बाद परिजनों को बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है।
इस पर परिजनों ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। निजी अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को काफी समझाया। पता लगते ही थाना जनकपुरी पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि सबकुछ सामान्य होने के बाद भी बच्चा मृत कैसा पैदा हुआ। इससे पहले उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई। मामला बढ़ता गया। अस्पताल के बाहर अन्य मरीजों के तीमारदारों की भीड़ लग गई। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए। बाद में बिना कोई कार्रवाई के लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
थाना जनकपुरी पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर परिजन लिखकर देते हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।





मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें