फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास कार्यों की जांच को पहुंची टीम के सामने हंगामा, मारपीट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। मुजफ्फराबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत सरदाहेड़ी में विकास कार्य की जांच को पहुंची टीम के सामने हंगामा हो गया। प्रधान के निलंबित होने पर पंचायत का कार्यभार देख रही तीन सदस्सीय टीम के दो ग्राम पंचायत सदस्यों ने इस दौरान मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। हालांकि पंचायत सचिव मारपीट की घटना से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरदाहेड़ी में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ग्राम प्रधान राशिद के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार डीएम ने एक साल पहले सीज कर दिए थे। इसके बाद विकास कार्यों के संचालन के लिए तीन पंचायत सदस्यों अजय कुमार, राकेश और जाहिद की समिति का गठन किया गया था। मंगलवार को अपर जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, अभियंता विनय कुमार और एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार विकास कार्यों की जांच के लिए गांव पहुंचे थे। गांव के पंचायत घर में जांच टीम ग्रामीणों से मामले की जानकारी कर रही थी। इसी दौरान प्रधान पक्ष और शिकायतकर्ता पक्ष में कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। पंचायत सदस्य अजय सैनी का आरोप था कि समिति का अध्यक्ष भी बिना उनकी सहमति के बनाया गया है। गांव में बड़े स्तर पर विकास कार्यों में धांधली बरती जा रही है। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। नौबतहाथपाई तक जा पहुंची।
अजय सैनी का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके तथा राकेश के साथ मारपीट की। किसी तरह वह अपनी जान बचा कर वहां से निकले। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पंचायत सचिव वैभव निर्वाल ने बताया कि केवल धक्कामुक्की हुई है। समिति के अध्यक्ष जाहिद का कहना है कि आरोप गलत है। उन्हे नियमानुसार अध्यक्ष चुना गया है और विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उधर पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें