फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन में खराब ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगा किया हंगामा

विज्ञापन
रेलवे रोड पर शिविर लाइन के निर्माण में कमी पाये जाने के दौरान आपस में भिंडते पार्षद और ठेकेदार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सीवर लाइन में खराब ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के ताज होटल के सामने जल निगम की ओर से डाली जा रही गहरी सीवर लाइन में कम गुणवत्ता की ईंटों का इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नगर निगम के पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद ठेकेदार और कर्मचारियों से उनकी नोकझोंक हुई। इस दौरान कमजोर ईंट को तोड़कर भी दिखाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बीच ईंटों को वापस लौटा दिया। पार्षदों ने कहा कि ठेकेदार और कर्मचारी मिलकर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
अमृत योजना के तहत जल निगम की ओर से वार्ड संख्या 55 में गहरी सीवर लाइन डाली जा रही है। इन दिनों ताज होटल के सामने इसका काम चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह नगर निगम के कई पार्षद और भाजपा नेता यहां पहुंचे। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि जल निगम के ठेकेदार और कर्मचारी मिलकर निर्माण कार्य में मनमानी कर रहे हैं। निर्माण में दोयम दर्जे की पीली ईंटों का प्रयाग किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ पार्षदों ने ईंटों को तोड़कर दिखाया। उन्होंने कहा कि जल निगम के अफसर और मुख्य ठेकेदार तो यहां नहीं रहते। पेटी ठेकेदार और अन्य कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम के अधिशासी अभियंता को गुणवत्ता की जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पहले ठेकेदार का पेमेंट न किया जाए।
पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बंद न की गई तो कड़ा विरोध किया जाएगा। सरकार के ही कार्यों में सरकार को बदनाम कराने की कोशिश नहीं चलने दी जाएगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद खराब बताई गईं ईटों को यहां से हटवाया गया।
हंगामा करने वालों में भगत सिंह, दिग्विजय चौहान, नरेश रावत, अरुण गोगियान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, प्रकाश पाठक, राजू सिंह, सतवीर पाल्ली, विपिन मल्होत्रा, गौरव गर्ग, प्रवीण ग्रोवर, केपी वर्मा, रवि कश्यप सहित अन्य लोग शामिल रहे।
नई ईंटों से कराया जाएगा निर्माण
- ताज होटल के सामने सीवर लाइन के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर हंगामे की सूचना मिली है। शहर से बाहर होने के कारण मौके पर नहीं जा सके। लेकिन खराब बताई गईं ईंटों को हटा दिया गया है। वहां नई ईंटों से कार्य कराया जाएगा। शिकायत पर संबंधित मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सौरभ गुप्ता, अवर अभियंता, जल निगम

रेलवे रोड पर शिविर लाइन के निर्माण में कमी पाये जाने के दौरान आपस में भिंडते पार्षद और ठेकेदार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें